Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 12, 2026

कॉवड यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने मे पश्चिमांचल डिस्कॉम की रही विशेष भूमिका


> चप्पे-चप्पे पर विद्युत कर्मियों की मौजूदगी, 24 घंटे सतर्क रहा पूरा विद्युत तंत्र।

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पावन कॉवड यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 (पीवीवीएनएल) ने पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता एवं तत्परता के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कॉवड यात्रा के दौरान पश्चिमांचल का पूरा विद्युत तंत्र अलर्ट मोड पर रहा। कॉवड मार्गों, प्रमुख शिवालयों, मंदिर स्थलों एवं संवेदनशीन क्षेत्रों मे निर्वाध विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ विद्युत सुरक्षा पर विशेष फोकस रखा गया।

प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) के निर्देशन मे पश्चिमांचल डिस्कांम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कॉवड यात्रियों का सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष ध्यान रखा गया। कॉवड मार्गो मे चप्पे-चप्पे पर विद्युत कर्मियों की मौजूदगी रही तथा 24X7 पैट्रोलिंग एवं विद्युत व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी गई। कॉवड यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व पश्चिमांचल डिस्कॉम द्वारा प्रमुख कॉवड मार्गों का विशेष निरीक्षण किया गया। मार्गो पर स्थित पोलों, ट्रांसफार्मरों एवं अन्य विद्युत परिसंपत्तियों की गहन जॉच कर, आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं व्यवस्थित करने की कार्यवाही की गई।

पश्चिमांचल डिस्कॉम द्वारा एसटीपी पोलों पर लीकेज करन्ट को रोकने के दृष्टिगत 70451 नग पोलों पर पिन्नी तथा 3157 नग पोलों पर पी०वी०सी० पाईप लगाए गए। 4410 ट्रांसफार्मरों की बैरीकेडिंग, 4065 लाईन सैगिंग, 2749 लाईन गार्डिंग, 1699 झुके/ क्षतिग्रस्त पोलों को बदलने, 4219 जम्पर को टाईट जैसे प्रमुख कार्यों का क्रियान्वयन किया गया। 

कॉवड यात्रा के दौरान विद्युत आपूर्ति को निर्वाध बनाए रखने के लिए पश्चिमांचल डिस्कॉम द्वारा विशेष रैपिड रिसपान्स टीमें सक्रिय रहीं। इन टीमों द्वारा दिन-रात क्षेत्रों में भ्रमण कर विद्युत व्यवस्था की निगरानी की गई। किसी भी संभावित विद्युत व्यवधान की स्थिति में तत्त्काल कार्यवाही के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निरन्तर, अलर्ट रख गया। इसके साथ डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन में स्थापित कन्ट्रोल रूम मे कॉवड मार्गो एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों की विद्युत आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग की गई। किसी भी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना प्राप्त होते ही, संबंधित टीमों को तत्काल मौके पर भेजकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि कॉवड यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नही बल्कि करोडों श्रद्धालुओं की आस्था से जुडा महत्वपूर्ण पर्व हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कराना पश्चिमांचल डिस्कॉम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं मे रहा। इसी उद्देश्य से पूरे पश्चिमांचल डिस्कॉम मे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समर्पण भाव से कार्य करते हुए, अपने दायित्वो का निर्वहन किया और लाखों-करोडो श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने मे महत्वपूर्ण योग दान दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here