रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के शताक्षी इंटरनेशनल स्कूल में हरियाली तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने एक-दूसरे को मेहंदी लगाकर अपनी कला और प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अवशि, तानिया, मानवी, रिया, शगुन, विरिका सहित कई छात्राओं ने भाग लेकर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन मोनू तोमर व संजीव त्यागी ने सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या वीना चौधरी ने सभी बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में चेतना सिंह, रेणु धामा और साक्षी का विशेष योगदान रहा।
इस मौके पर विजय धामा, आरती, तनु, वंशिका, आयुषी, कृषिका, रेखा सैनी, रीना, आशा, लविश सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। छात्र-छात्राओं में अविश्, वाणी, अवनी, पाखी, शीनू, अक्ष, लक्ष्य, ऋतुराज, भूमि, सात्विक, रूही, शिवि, लव शर्मा, देव, इशिका, अयांश, ध्रुव, परिणीति, नकुल आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment