Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 12, 2026

ऑयल को नमी और अन्य अशुद्धियों से मुक्त रखना अत्यंत आवश्यक: रवीश गुप्ता

 


-ट्रांसफार्मर हेल्थ, एफिशिएंसी और रिलायबिलिटी पर तकनीकी सेमिनार का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा ऊर्जा भवन के सभागार में "बेस्ट लुब्रिकेशन प्रैक्टिस फॉर इंप्रूव्ड ट्रांसफार्मर हेल्थ, ऑपरेशनल एफिशिएंसी एवं रिलायबिलिटी" विषय पर तकनीकी सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का शुभारंभ प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सेमिनार में पीवीवीएनएल के सभी 14 जनपदों से कार्यशाला से जुड़े अवर अभियंता स्तर तक के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।


इस अवसर पर प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने कहा कि ट्रांसफार्मर विद्युत वितरण व्यवस्था का अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है और इसकी विश्वसनीयता सीधे तौर पर विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं निरंतरता से जुड़ी है। ट्रांसफार्मर के रख-रखाव और कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखने के लिए तकनीकी रूप से अद्यतन जानकारी अधिकारियों तक पहुंचाना अत्यंत उपयोगी है। यह सेमिनार फील्ड और वर्कशॉप स्तर पर कार्य को और अधिक प्रभावी बनाएगा। सेमिनार में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लि. (आईओसीएल) के प्रशिक्षण विशेषज्ञ राजीव रंजन (ट्रेनिंग हेड) ने ट्रांसफार्मरों में प्रयुक्त विभिन्न प्रकार के ऑयल, उनकी गुणवत्ता एवं रख-रखाव पर विस्तृत तकनीकी जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि ट्रांसफार्मर ऑयल कूलिंग के साथ-साथ इंसुलेशन का भी महत्वपूर्ण कार्य करता है। गुणवत्तापूर्ण ऑयल ट्रांसफार्मर को अधिक हीट से बचाने और इंसुलेशन को बेहतर बनाए रखने में सहायक होता है। उचित मानकों वाला ऑयल ट्रांसफार्मर की कार्यक्षमता, विश्वसनीयता और आयु बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऑयल को नमी और अन्य अशुद्धियों से मुक्त रखना अत्यंत आवश्यक है।


फील्ड में प्रभावी रूप से लागू करने का किया आह्वान

अंत में प्रबंध निदेशक ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की विशेषज्ञ टीम को इस उपयोगी सेमिनार के लिए धन्यवाद दिया और अधिकारियों से प्राप्त तकनीकी जानकारी को फील्ड में प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया। सेमिनार में निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) आशु कालिया, निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन, निदेशक (तकनीकी) एन.के. मिश्र, निदेशक (वित्त) स्वतंत्र कुमार तोमर, मुख्य अभियंता गुलाब सिंह, राजेश कुमार, गुरजीत सिंह, रजनीकांत मिश्र, अधीक्षण अभियंता राहुल शर्मा, अरशद, हरिकेश, स्टाफ ऑफिसर सोनम सिंह, अधिशासी अभियंता हरि ओम, निखिल सहित अवर अभियंता सुनील कुमार, विजेंद्र कुमार एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here