नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन को विस्तार देते हुए आर्यन सिंह को राष्ट्रीय
लोक दल खेल प्रकोष्ठ, उप्र का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर
पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं
शुभकामनाएं दीं।
आर्यन सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री
चौधरी जयन्त सिंह, खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता देवी एवं खेल प्रकोष्ठ
के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर का हृदय से
आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह
पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा प्रदेश में खेल प्रतिभाओं और युवाओं को
संगठन से जोड़ने एवं खिलाड़ियों के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर
प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों एवं छोटे शहरों से
निकलकर अनेक युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन
कर रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, उचित मंच और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के
लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। ऐसे में युवाओं को सकारात्मक दिशा
देने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।

No comments:
Post a Comment