Breaking

Your Ads Here

Monday, August 17, 2026

एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता रैली और लोक कला कार्यक्रम आयोजित

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) एवं उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद मेरठ में एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज पी.एल. शर्मा जिला चिकित्सालय, मेरठ में विशेष स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता रैली एवं लोक कला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद द्वारा रेड रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी एवं जिला एचआईवी/एड्स नोडल अधिकारी डॉ. विपुल कुमार, मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉ. अनुराग तोमर, डॉ. रविन्द्र गोयल, नोडल अधिकारी, SSK/OST, पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय, दिशा क्लस्टर मेरठ से सी.पी.एम. सचिन कुमार एवं डी.एम.डी.ओ. ब्रिजेश कुमार शर्मा, सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र (SSK), मेरठ से प्रबंधक वीरेन्द्र सिंह एवं ICTC काउंसलर सहित अन्य स्टाफ, टाटा टी.ओ.आई., एन.जी.ओ., जे.एन. बाल निकुंज एवं ग्रामीण विकास संस्था, मेरठ के प्रतिनिधि एवं स्टाफ उपस्थित रहे। विशेष स्वास्थ्य शिविर में आमजन को एचआईवी की निःशुल्क एवं गोपनीय जाँच, उपचार एवं परामर्श सेवाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।



जिला क्षय रोग अधिकारी एवं जिला HIV/एड्स नोडल अधिकारी डॉ. विपुल कुमार द्वारा आमजन से आग्रह किया गया कि i-SCAN QR कोड का उपयोग करते हुए Self-Risk Assessment अवश्य करें। उन्होंने बताया कि i-SCAN के माध्यम से व्यक्ति अपने HIV जोखिम का आकलन कर सकता है तथा आवश्यकता होने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क एवं गोपनीय HIV जाँच के लिए उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है। इसी क्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की छात्राओं/प्रशिक्षणार्थियों द्वारा एचआईवी/एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद ने कहा कि एचआईवी की समय पर जाँच एवं उपचार से व्यक्ति स्वस्थ एवं सामान्य जीवन व्यतीत कर सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की शंका होने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निःशुल्क एवं गोपनीय जाँच कराएं। लोक कला कार्यक्रम के अंतर्गत जादूगर द्वारा मनोरंजक एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से आमजन को एचआईवी/एड्स से बचाव, समय पर जाँच, उपचार एवं सुरक्षित व्यवहार के संबंध में जागरूक किया गया।

 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here