नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि के अवसर पर आज साबुन गोदाम मेरठ में भाजपा ओबीसी मोर्चा मेरठ महानगर के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने की और संचालन दीपेंद्र चौधरी ने किया।
मुख्य अतिथि पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण, न्याय, धर्म और समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं। वे सुशासन और सेवा की आदर्श हैं। उनका इतिहास में कोई विकल्प नहीं है और वे हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्हें कुशल नेतृत्वकर्ता और प्रजा हितैषी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने जनहित में बड़ी संख्या में प्याऊ और विश्राम गृहों का निर्माण कराया। अध्यक्षता करते हुए विनोद उपाध्याय ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने भारत के प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार कर सनातन धर्म का परचम लहराया। उन्हें कुशल नेतृत्वकर्ता और प्रजा हितैषी के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर मोर्चा उपाध्यक्ष दीपेंद्र चौधरी, महानगर मंत्री शिवम उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष अभिषेक निर्वाण, दीपक कुमार, प्रशांत कुमार, अमित रोहिला, सोनू प्रजापति, मुकेश प्रजापति, जगबीर गुर्जर, रविंद्र गोलाबड़, विनोद पाल, जगपाल पाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment