रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। मंगलवार को शिव भक्त कांवड़ियों ने अपने-अपने शिव मंदिरों पर पहुंचकर सुबह से ही भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
नगर के बाबा आशेनाथ आश्रम, गांधारी शिव मंदिर, गोपेश्वर मंदिर, महादेव मंदिर, त्यागी धर्मशाला शिव मंदिर पर सैकड़ों कांवड़ियों ने परिवार के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिरों पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। वहीं क्षेत्र के ग्राम खजूरी, गावड़ा, राजपुर, अगवानपुर, खटकी, दयालपुर, पूठी, रामनगर, बली आदि गांवों के मंदिरों में भी जलाभिषेक किया गया। असीफाबाद नारंगपुर में स्थित झारखंडी शिव मंदिर पर देहात के सैकड़ों शिव भक्तों ने जल चढ़ाकर भंडारे का आयोजन किया।
इस मौके पर मनोज प्रजापति, विक्की त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय जाटव, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह उर्फ मुखिया कैलीरामपुर, कपिल कुमार, संजय अधाना, मोनू तोमर, सुरेश गुरु, डॉ. राजकुमार, शकील प्रधान, गजेंद्र गुर्जर, गौरव गर्ग, सचिन यादव, उपजा पत्रकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी, जिला सचिव रवि गौतम, सोहिद सैफी, नरेश गुर्जर, रालोद नेता विजेंद्र भाटी, मोनू त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं राजनीतिक लोगों में मौजूदा विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, राज्य मंत्री दिनेश खटीक, विधायक योगेश वर्मा, पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि, हरि भूषण खटीक, सपा नेता किशोर वाल्मीकि आदि का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment