नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सैफी संघर्ष समिति (पंजीकृत) की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार और समाज हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। समिति के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष मेहरदीन सैफी को उनकी सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें राष्ट्रीय सलाहकार के पद पर मनोनीत किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी ने मेहरदीन सैफी को मनोनयन पत्र सौंपकर उनके कद को और ऊंचा किया। इस अवसर पर वहां मौजूद सभी पदाधिकारियों ने मेहरदीन सैफी को फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अपने मनोनयन पर आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त राष्ट्रीय सलाहकार मेहरदीन सैफी ने कहा कि "राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी जी ने जो बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी है, मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। मैं अपने समाज के हितों के लिए सभी को साथ लेकर काम करूंगा और दूसरे वर्गों में भी सेवाभाव पहुंचाने तथा समिति की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।" इस अवसर पर हसीन अहमद सैफी, मौ० सलीम सैफी, डा० नवाब सैफी, युसूफ सैफी, शहजाद सैफी, हाजी नदीम सैफी, हाजी जावेद सैफी, ईमरान सैफी, नसीर, जाने आलम सैफी, अनीस सैफी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment