Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 1, 2026

"वंदे मातरम्" के महत्व पर विशेष चर्चा, एवं बच्चों में जगाई देशभक्ति



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, मेरठ कैंट में "वंदे मातरम्" के महत्व को समझाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी बच्चों और शिक्षकों द्वारा "वंदे मातरम्" के सामूहिक गायन से हुई। इसके माध्यम से "वंदे मातरम्" के गौरव और इसके राष्ट्रीय महत्व को और अधिक सुदृढ़ किया गया। 

इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने बच्चों को बताया कि "वंदे मातरम्" का अर्थ है _"मैं तुम्हें नमन करता हूँ, माँ"_। यह गीत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित है और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों की प्रेरणा बना था। "वंदे मातरम्" केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति सम्मान, एकता और बलिदान का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों और कविताओं की प्रस्तुति भी दी गई। बच्चों ने हाथों में तिरंगा और "वंदे मातरम्" लिखी पट्टिकाएं लेकर मार्च किया और "भारत माता की जय" व "वंदे मातरम्" के नारे लगाकर देशभक्ति का माहौल बनाया।

प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, "वंदे मातरम् हमें अपने देश के लिए जीने और मरने की प्रेरणा देता है। आजादी के लिए लाखों लोगों ने इसी नारे के साथ कुर्बानी दी। हमें अपने देश की मिट्टी का मान रखना है और देश की उन्नति में योगदान देना है।" कार्यक्रम के अंत में सभी ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के जयघोष के साथ देशभक्ति का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here