नित्य संदेश ब्यूरो
नई दिल्ली। सीमापुरी, दिलशाद कॉलोनी और दिलशाद गार्डन के इतिहास में 16 अगस्त 2026 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। Black and White Family NGO द्वारा आयोजित तीसरी विशाल तिरंगा यात्रा में हजारों देशभक्तों ने हिस्सा लेकर पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति, एकता और भाईचारे के तिरंगे रंग में रंग दिया। यह अब तक की सबसे विशाल और ऐतिहासिक यात्राओं में से एक रही। पूरे मार्ग पर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के गगनभेदी जयघोष गूंजते रहे।
गरिमामयी शुभारंभ
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ समाजसेवी बाबिता मल्होत्रा (धर्मपत्नी - डॉ. हर्ष मल्होत्रा, सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार तथा दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष) रहीं। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार सैनी, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस उपस्थित रहे। यात्रा के संरक्षक वीर सिंह पंवार (निगम पार्षद, दिलशाद गार्डन) एवं रवि भाटी (निगम पार्षद, शालीमार गार्डन) रहे। वरिष्ठ गणमान्यजनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और रिबन काटकर यात्रा का शुभारंभ किया गया।
100 मीटर तिरंगे के साथ एकता का अद्भुत दृश्य
यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण 100 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा, जिसे देशप्रेमियों ने मानव-श्रृंखला बनाकर गर्व के साथ थामा। हाथों में तिरंगे, ढोल-नगाड़े, 1 छोटा और 1 बड़ा DJ, Gorilla एवं Panda Mascots ने पूरे वातावरण में जोश भर दिया। यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि क्षेत्र की एकता और राष्ट्रप्रेम की जीवंत तस्वीर थी।
सहयोग के लिए आभार
संस्था ने इस सफल आयोजन के लिए विशेष सहयोगियों डी. एस. राणा, राजन भट्ट, कार्तिक नौटियाल, विक्की सचदेवा, सुनील भंडारी, आनंद सिंह रावत, कुंदन सिंह रावत, सुषमा वाधवा एवं कविता रावत का हृदय से आभार व्यक्त किया।युवाओं में आशुतोष मिश्रा, चंदन डागर, मुकाबिर पाशा, आर्यन धकोलिया, राम प्रकाश, जॉनी प्रधान, योगेश राजपूत, साहिल यादव, कृष्णा बैरवा, युवराज ठाकुर, आदर्श सहित सभी युवा साथियों के समर्पण को नमन किया गया। इसके अलावा विनोद पाल, दीपक ठाकुर, आनंद सिंह नेगी, वीरेंद्र नौटियाल, निर्मल सिंह धनौला, जे. पी. एस. नेगी, राकेश बुडाकोटी एवं रमेश ध्यान सहित सभी अतिथियों का भी आभार जताया गया।
प्रशासन और सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद
गढ़वाल भ्रातृ मंडल एवं बद्रीनाथ मंदिर समिति के विशेष सहयोग के साथ-साथ आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, MCD विभाग और शासन-प्रशासन के सभी अधिकारियों का विशेष आभार व्यक्त किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री Ankit Singh Rawat एवं उपाध्यक्ष Amit Singh Rawat ने कहा, "यह यात्रा किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं, उस हर हाथ की जीत है जिसने तिरंगा थामा और उस हर दिल की जीत है जिसमें भारत के लिए प्रेम था।" अंत में संस्था ने कहा कि यदि अनजाने में किसी सहयोगी का नाम छूट गया हो तो वे क्षमाप्रार्थी हैं, क्योंकि नाम छूट सकता है पर योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता।
No comments:
Post a Comment