नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के सुप्रीमो बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश पर मेरठ निवासी एडवोकेट शादाब चौहान को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति पर AIMIM के महानगर मीडिया प्रभारी एवं पार्षद फ़ज़ल करीम ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि अब से एडवोकेट शादाब चौहान टीवी चैनल, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के समक्ष पार्टी का अधिकृत पक्ष पूरी जिम्मेदारी और गरिमा के साथ रखेंगे।
फ़ज़ल करीम ने कहा कि शादाब चौहान की नियुक्ति से पार्टी की मीडिया में पैठ और मजबूत होगी और मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
No comments:
Post a Comment