Breaking

Your Ads Here

Friday, August 21, 2026

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ


• संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मस्थली काशी के पवित्र माटी कलश का पूजन एवं वंदन कर यात्रा को प्रारंभ किया। 35 मंडलों को किया पवित्र कलशों का वितरण 


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज गांधी हॉल में समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, अजा मोर्चा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान एवं साधु संतों की उपस्थिति में पूजन एवं वंदन कर किया। 


मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ये भारत भूमि संतों की भूमि है ये महंतों की भूमि है, ये साधना की भूमि है, ये उपासना की भूमि है। दुनिया में सबसे ज्यादा संत हुए तो वो पवित्र भारत भूमि में हुए हैं, काशी नगरी जहा सबसे ज्यादा विद्वान रहते थे, उनके बीच चर्मकार का काम करने वाले रविदास जी महान संत बन कर उभरें, उनकी कितनी बड़ी तपस्या होगी। कितनी बड़ी साधना होगी। संत रविदास ने कर्म प्रधान होने का संदेश दिया। हम जो काम करते हैं उसे साधना समझे, कर्म को ही धर्म समझिए, हम जो काम करते हैं, वो हमारा नैतिक धर्म है,  यही रविदास जी कहा, यही तुलसीदास जी ने कहा यही श्री कृष्ण ने भी कहा है। 

उन्होंने कहा कि रविदास जी ने विपरित परिस्थितियों में रहना और अपने आप को स्थापित करना बड़ी बात है। जब रविदास जी का उदय हुआ तब मुगलों का राज था, धर्मांतरण, जातिवाद अपने चरम पर था, लेकिन उन्होंने अपनी साधना और तपस्या के बल पर स्वयं को स्थापित किया, कि आज 650 साल बाद भी उनके संदेशों उनके विचारो को आत्मसात कर उनका वंदन कर रहे हैं। 


विजयवर्गीय ने कहा कि सामाजिक संकल्प अभियान के अंतर्गत कलश वंदना यात्रा निकालेगी, यह कलश काशी से आया है, भोलेनाथ की नगरी से आया है, इसलिए इसे सिर माथे पर लगाकर रखना। क्योंकि हमने संत रविदास जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। बहुत सी पार्टी संत रविदास जी को अपना बताने का प्रयास करती है, लेकिन हम उनके बताये मार्ग पर चल रहे हैं। भाजपा ही एकमात्र पार्टी हैं जो सामाजिक समरसता की बात कहती है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब बागडोर संभाली थी तब उन्होंने एक मूलमंत्र दिया था सबका साथ सबका विकास, यही बात रविदासजी ने भी कहीं थी।

संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी ने सामाजिक समरसता, मानव कल्याण, कर्म की प्रधानता और समानता का संदेश दिया। उनकी 650वीं जयंती मनाने का उद्देश्य केवल जन्म जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करना नहीं, बल्कि उनके विचारों और वाणी को जन-जन एवं गांव-गांव तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। यह केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता के संकल्प को समाज तक पहुंचाने का महाअभियान है। उनका विचार समाज के हर व्यक्ति के बीच जाना चाहिए इसलिए भाजपा ने देशभर में यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। 


मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास जी की 650 वीं जयंती वर्ष पर भाजपा द्वारा समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, यह अभियान 5 चरणों में चलेगा। इसमें कलश वंदन यात्रा, छात्रावास संपर्क, संत सम्मान, बस्ती संपर्क, समरसता कार्यक्रम होंगे। कलश वंदन यात्रा के माध्यम से घर बस्ती बस्ती तक कार्यकर्ता पवित्र माटी कलश को लेकर जाएंगे और संत रविदास जी के समरसता के संदेश को जन जन तक पहुंचाएंगे। 


नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि कलश वंदन यात्रा संत शिरोमणि रविदास की जन्मभूमि वाराणसी (काशी) के सीर गोवर्धनपुर से प्रारंभ हुई है। उनकी जन्मस्थली की पवित्र माटी से कलशों को तैयार किया गया। यह कलश राज्यों को दिए गए, उसके पश्चात राज्यों ने जिले में पहुंचाने का काम किया है अब यह पवित्र कलश मंडलों के माध्यम से जनता के बीच पहुंचेंगे, शहर के आमजन काशी में जन्मे महान संत रविदास जी के जन्मस्थल की पवित्र माटी कलश के दर्शन, पूजन और वंदन कर उनके विचारों को आत्मसात कर सकेंगे। 


अजा मोर्चा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने कहा संत रविदास जी की वाणी इतनी प्रखर थी, कि आज 650 बरसों बाद भी उनके कार्यों एवं वाणी को याद किया जा रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उनके आदर्शों को अपनी योजनाओं में साकार करने का काम किया है। समाज के संत उज्जवल मंडलोई, पुरणदास जी का नेताओं ने शॉल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। 

35 मंडलों को पवित्र कलशों देकर रवाना किया

साधु संतों की उपस्थिति में कलशों का पूजन एवं वंदन किया गया, तत्पश्चात नगर के 35 मंडलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को पवित्र कलशों का वितरण किया गया है। मंडल के मंदिरों में यह कलश स्थापित किए जाएंगे और फिर कलश वंदन यात्रा मंडलों में निकाली जाएगी।  यह यात्रा 21 से 29 अगस्त तक निकाली जाएगी। मंडल के सभी वार्डों के प्रत्येक मंदिरों,  मठों, आश्रमों,  मोहल्लों, प्रत्येक गली, सभी समाजों के बीच हर घर, घर घर तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान साधु संतों का सम्मान भी किया जाएगा और संत शिरोमणि रविदास जी के सामाजिक समरसता के संदेश को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।


इस अवसर पर प्रदेश टोली के विनोद मोहने, महेश पालीवाल, मुद्रा शास्त्री, सुधीर कोल्हे, कैलाश पीपले, वरिष्ठ नेता बाबुलाल सिरसिया, भगवती शिंदे, मोर्चा प्रदेश मंत्री नीतेश नरवले, अंकित धैप्ते, महेश बसवाल, नगर टोली के संयोजक भूपेंद्र केसरी, भरत खस, नीतेश खांडेकर, बबल वेद, मीडिया प्रभारी वरुण पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here