-पत्नी से छेड़छाड़ के झूठे केस
में फंसाने की दी धमकी, भावनपुर क्षेत्र का मामला
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गंगा नगर स्थित गंगा
हाइट्स सोसाइटी में 5 मिनट ऑर्डर लेट होने पर डिलीवरी बॉय की पिटाई करने वाले यूको
बैंक मैनेजर यमन कंसल (34) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला भावनपुर थाना क्षेत्र
का है।
शुक्रवार रात ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय
अमित यादव सोसाइटी के फ्लैट नंबर 110 पर ऑर्डर देने गया था। ऑर्डर 5 मिनट लेट होने
पर बैंक मैनेजर भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से पिटाई कर दी। आरोप है
कि घर के अंदर ले जाकर अधमरा कर दिया और मोबाइल छीन लिया। पत्नी से छेड़छाड़ के झूठे
केस में फंसाने की धमकी भी दी। किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले डिलीवरी बॉय ने शनिवार
सुबह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर देर रात आरोपी को अरेस्ट
कर लिया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने कहा - डिलीवरी बॉय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर
बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सीसीटीवी में अमित यादव फ्लैट
110 पर बेल बजाता दिख रहा है। दरवाजा खुलने पर यमन बाहर आता है और कहता है -
"तमीज नहीं है तेरे को बात करने की... ज्यादा बड़ा नवाब है, उतारूं नवाबी अभी,
रिकॉर्डिंग विकॉर्डिंग सब निकाल दूंगा।" इसी बीच अंदर से उसकी पत्नी बाहर आती
है और सीसीटीवी की तरफ इशारा करती है। इसके बाद यमन डिलीवरी बॉय को घर के अंदर खींच
ले जाता है। अंदर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आती हैं। करीब 6 मिनट बाद डिलीवरी बॉय
रोता हुआ बाहर निकलता है।
पीड़ित ने बताया - 12वीं का छात्र
हूं -
अमित ने बताया वह एक साल से डिलीवरी
का काम कर रहा है और 12वीं की पढ़ाई भी करता है। शुक्रवार को कस्टमर का फोन आया तो
उसने कहा ऑर्डर 5 मिनट लेट है, इस पर मैनेजर ने कहा 15 मिनट लेट हो गया है। घर पहुंचने
पर उसका फोन छीन लिया और बोला - "मेरी बीवी के साथ बदतमीजी कर रहा है, रेप का
केस लगा दूंगा।"
सोसाइटी के लोग बोले - यहां नहीं
रहने देंगे -
गंगा हाइट्स 6 मंजिला सोसाइटी है,
इसमें 84 फ्लैट हैं। लोग बताते हैं यमन 5 महीने पहले ही परिवार के साथ 110 नंबर फ्लैट
में किराए पर शिफ्ट हुआ था। उसकी पत्नी और एक बेटी है। वह जेई गांव में यूको बैंक में
ब्रांच मैनेजर है।
.jpg)
.jpg)
No comments:
Post a Comment