नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। काफिला-ए-ग़म कमेटी की जानिब
से 21 अगस्त (7 रबी-उल-अव्वल) को वेस्ट यूपी के परम्परागत निकाले जाने वाले 23वें दौर
के जुलूस काफिला-ए-ग़म की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
यह जानकारी देते हुए कमेटी के संयोजक
अली हैदर रिजवी ने बताया कि सेक्टर-4 शास्त्रीनगर स्थित शाहजलाल हॉल में दोपहर 2 बजे
आयोजित मजलिस गम-ए-हुसैन को सुप्रसिद्ध आलिम मौलाना सैयद रईस अहमद रिजवी जारचवी खिताब
करेंगे। मजलिस के बाद काफिला-ए-ग़म बरामद होगा, जिसमें अलम-ए-मुबारक हजरत-ए-अब्बास,
शबीहात-ए-ताबूत, झूला हजरत अली असगर, अमारियां, शबीह-ए-जुलजनाह सहित मुकद्दस जियारत
शामिल रहेंगी। इस दौरान काफिला-ए-ग़म की दर्द अंगेज मंजरकशी मौलाना अली हसनैन रिजवी
करेंगे, जबकि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मेहमान नौहेख्वान साहिबे आलम जैदी, सहित
वाजिद अली पप्पू, जावेद रजा, अयाज हुसैन, अर्शी नकवी, नौहेख्वानी व हजारों हुसैनी सौगवार
मातम करके कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश करेंगे। शाहजलाल चौक पर तकरीर के बाद
यह जुलूस अब्बास पैलेस इमामबारगाह इश्तियाक हुसैन, इमली वाली मस्जिद रोड सोसायटी के
आखिरी गेट से इमामबारगाह पंजेतनी पहुंचकर अलविदाई नौहे व तकरीर के बाद सम्पन्न होगा।

No comments:
Post a Comment