Breaking

Your Ads Here

Friday, August 14, 2026

स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट : 200 क्रिकेटरों ने दिखाई प्रतिभा



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से उत्तर प्रदेश स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में 18 मंडल से 75 जिलों से आठ टीमों का चयन होगा। इसमें मेरठ और सहारनपुर मंडल से एक टीम वेस्ट यूपी टीम का गठन किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में अंडर 14 और अंडर 17 वर्ग में ट्रायल हुए। इस दौरान 200 से अधिक क्रिकेटरों ने प्रतिभाग किया। अब शनिवार को पुरुष वर्ग में टीम का चयन किया जाएगा।


फेडरेशन के चेयरमैन देवेंद्र सिंह व आयोजक व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि प्रदेश के सभी 18 मंडल 75 जनपदों में से आठ टीमों का गठन वेस्ट यूपी, पूर्वांचल पैंथर, रूहेलखंड रोयल्स, अवध लायंस, बुंदेलखण्ड टाईगर, ब्रज केसरिया, संगम सुपर किंग्स, सरयू स्ट्राइकर्स की टीमों का चयन किया जायेगा। फाइनल मुकाबला दिल्ली में होगा। इसमें मेरठ मंडल और सहारनपुर से मेरठ जोन की टीम टीम वेस्ट यूपी का गठन किया जाएगा। इसे लेकर दो दिवसीय ट्रायल की शुरूआत बृहस्पतिवार को हुई। शुक्रवार को ट्रायल का समापन हुआ। पहले दिन 150 तो दूसरे दिन शुक्रवार को 200 क्रिकेटरों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। किसी ने अपने बल्लेबाजी तो किसी ने गेंदबाजी से सभी को आकर्षित किया। 


इस दौरान चयनकर्ता रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी पंकज भारद्वाज, जूनियर इंडिया प्लेयर अहमदुल्ला, अंडर 15 यूपी खिलाड़ी रह चुके नजर खान, राजा और नीरज ने ट्रायल लिया। अतहर अली ने बताया कि शनिवार को चयनित टीम का नाम जारी किया जाएगा। इसमें अंडर 14 में चार और अंडर 17 में चार टीम पुरुष वर्ग में बनाई जाएगी। इनमें मैच के दौरान जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे उनमें से मेरठ जोन की टीम बनाई जाएगी। वहीं सोमवार को अंडर 19 महिला वर्ग के ट्रायल होंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here