Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 16, 2026

ई रेडियो इंडिया की ओर से आयोजित मासिक अन्न सेवा अभियान का 16वां कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

 



त्रिनाथ मिश्रा

नित्य संदेश, मेरठ। ई रेडियो इंडिया की ओर से आयोजित मासिक अन्न सेवा अभियान का 16वां कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकार अजय चौधरी, डॉ. दिलशाद सैफी और मिमिक्री आर्टिस्ट राजीव कुमार उर्फ जूनियर सनी देओल की मौजूदगी ने अन्न सेवा अभियान को मजबूती प्रदान की।


ई रेडियो इंडिया की यह मासिक अन्न सेवा 20 अप्रैल 2025 से शुरू की गई थी और प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित की जा रही है। पत्रकार त्रिनाथ मिश्रा ने इस सेवा अभियान को अपनी मां को समर्पित किया है। अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने के साथ समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिमाह हजारों लोगों को अन्न वितरित किया जाता है। आयोजन को सफल बनाने में ई रेडियो इंडिया के मार्गदर्शक जयप्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ उप संपादक आदित्य गुप्ता, वीडियो जर्नलिस्ट नितिन कुमार और ऑडियो आर्टिस्ट साक्षी निर्वाण सहित टीम के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


आयोजकों ने कहा कि अन्न सेवा केवल भोजन वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होने और मानवता की सेवा का एक सतत प्रयास है। इस अभियान से जुड़ने और अन्न सेवा में सहयोग करने के इच्छुक लोग ई रेडियो इंडिया के संपर्क नंबर 9458002343 पर संपर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here