Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 7, 2026

संभव जन-सुनवाई में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ प्रभावी समाधान


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता के निर्देशन में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्यालय ऊर्जा भवन में वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान मेरठ, बुलन्दशहर, मुजफ्फरनगर, नोएडा सहित विभिन्न जनपदों से आए उपभोक्ताओं ने अपनी विद्युत संबंधी समस्याएँ रखीं।


जन-सुनवाई मे मीटर, बिलिंग, पी०डी० आदि से जुडी कुल 33 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रत्येक उपभोक्ता की समस्या को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का मौके पर निस्तारण कर उपभोक्ताओं को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष प्रकरणों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। जन-सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिए गए कि शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं उपभोक्ता हितों को सर्वोपरि रखकर किया जाए।


इस अवसर पर मो० सगीर मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, राजकुमार मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जन सुनवाई मे अनुराग भल्ला अधीक्षण अभियन्ता, अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, मो० अरशद अधीक्षण अभियन्ता, सौरभ मंगला, प्रशांत सोनी, डी०वी० सिंह एवं अन्य अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here