Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 7, 2026

श्रीमद् भागवत कथा शुरू, हवन पूजन और कलश स्थापना के साथ हुआ आयोजन का शुभारंभ



अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। मंगलवार को कस्बा बहसूमा में भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ा ।श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पूर्व कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई पीले वस्त्र धारण का सिर पर कलव रखें  महिलाओं ने कस्बे की परिक्रमा की। इस दौरान जय श्री राधे और जय श्री कृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। 


बता दें कि बहसूमा कस्बे में मंगलवार को शिव मंदिर मौहल्ला छिप्पी वाला बहसूमा में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। यह धार्मिक आयोजन विधि-विधान से हवन-पूजन और कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।इस धार्मिक आयोजन के आयोजनकर्ता समाजसेवी युवा भाजपा नेता शुभम लांबा है। कथा का वाचन आचार्य श्री सुदर्शन रामानुजाचार्य दास जी महाराज बरसाना वाले द्वारा किया जा रहा है, जो भक्तों को अमृतमयी कथा का रसपान करा रहे हैं।कथा के प्रथम दिवस पर आचार्य सुदर्शन जी रामानुजाचार्य दास जी महाराज ने भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डाला। 


उन्होंने बताया कि भागवत कथा मनुष्य को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और धर्म लाभ लेने की अपील की है। यह धार्मिक आयोजन आगामी दिनों तक जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here