नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आईटीआई साकेत के मैदान पर बुधवार को 15वें ऑल इंडिया विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले खिलाड़ियों और अन्य खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट के अध्यक्ष विवेक कोहली खिलाड़ियों को खेल सामान देकर सम्मानित करेंगे।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि प्रतिवर्ष प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। इस बार कुश्ती में साक्ष्य और रोहित यादव, एथलेटिक्स में ख्याति माथुर, रीत राठौर क्रिकेट में इंडिया अंडर-19 टीम के सदस्य रही पारुणिका सिसोदिया, खुशी असवाल, बैडमिंटन में मिताशी चौहान, गर्वित त्रिपाठी आदि खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को जूडो का सभी सामान उपलब्ध कराया जाएगा। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि यह सम्मान समारोह 15वें हेमा कोहली क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद ही आयोजित किया जाना था लेकिन देरी के चलते विवेक पांडे क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद आयोजित किया जा रहा है। बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि किसी भी खिलाड़ी को किसी अन्य खेल के लिए भी किसी सामान की जरूरत है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। क्रिकेट का सामान खिलाड़ियों को अनिल सरीन स्टेनफोर्ड प्राइवेट लिमिटेड, विनीत सरीन ई एम स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, सुभाष राजपूत आर आर स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, व अर्जुन कोहली ग्लोबल स्टैग प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से दिया गया।

No comments:
Post a Comment