नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। छीपी टैंक स्थित
शिवसेना कार्यालय पर बाला साहब ठाकरे (शिवसेना यूबीटी) द्वारा पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के 66वें जन्मदिवस
के अवसर पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया।
शिवसैनिकों ने उद्धव
ठाकरे की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ हवन किया। हवन में जिला
प्रमुख संदीप गर्ग और महानगर प्रमुख मोहित त्यागी मुख्य यजमान रहे, जबकि हवन पूजन देवदत्त शास्त्री द्वारा विधि-विधान से
संपन्न कराया गया। हवन के पश्चात शिवसैनिकों
ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई वितरित की। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि
उद्धव ठाकरे कट्टर राष्ट्रवादी और हिंदुत्व समर्थक नेता हैं। उनके हिंदुत्व में
तुष्टीकरण के लिए कोई जगह नहीं है। उनका हिंदुत्व सबको समान भावना से न्याय दिलाने
वाला हिंदुत्व है।
कार्यक्रम में अवनीश आर्य, जसवीर सिंह, राम सिंह यादव, सहेन्द्र तोमर, पंकज गुप्ता, शौकत सलमानी, अभिनेता मुकेश शर्मा, राजेश तोमर, तिलक राम, अजय गोयल, मदन सक्सेना, अमित, आरपी सिंह, डॉ. विनीत जैन, अहसान कुरैशी, सिद्धार्थ गर्ग, अमित तोमर, शिवम, प्रेम शंकर, संदीप जैन आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment