Breaking

Your Ads Here

Friday, July 24, 2026

गैंगरेप प्रकरण में पहले चली सौदेबाजी फिर हुआ मुकदमा दर्ज


इकराम चौधरी 

नित्य संदेश, मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बुधवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पड़ोसी अरबाज पुत्र सालिक उसकी (14) वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया और दूसरे संप्रदाय के दो मित्रों के साथ बेटी से गैंगरेप किया। 

सूत्रों की मानें तो पीड़िता के रिपोर्ट करते ही क्षेत्र के गणमान्य लोगों और आरोपियों से उसकी अस्मत की का सौदेबाजी शुरू कर दी। दोपहर एक बजे सात लाख रुपए से शुरू हुई पंचायती तुकबंदी शाम छह बजे चार लाख पर थम गयी। इससे पहले कि पंच अपनी फैसले को फाइनल करते इससे पहले ही पुलिस को भनक लग गई। पुलिस ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा देते हुए न सिर्फ गैंगरेप, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया बल्कि बृहस्पतिवार को आरोपी अनिल पुत्र राजू को गिरफ्तार भी कर लिया। अरबाज और उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश जारी हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here