Breaking

Your Ads Here

Friday, July 24, 2026

महावीर विश्वविद्यालय में फैकल्टी ओरिएंटेशन प्रोग्राम (FOP) 2026–27 का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। महावीर विश्वविद्यालय में आयोजित फैकल्टी ओरिएंटेशन प्रोग्राम (FOP) 2026–27, 23 और 24 जुलाई का उत्साह, ज्ञानवर्धक सत्रों एवं प्रभावी सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) सर्वोत्तम दीक्षित के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को विश्वविद्यालय के विज़न, मिशन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020), शोध, नवाचार एवं संस्थागत नीतियों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम में विभिन्न संकायों एवं विभागों के नव नियुक्त एवं कार्यरत शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की। सभी शिक्षकों ने अपने संकाय प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत किए, जिनमें उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता, अध्यापन अनुभव, शोध कार्य, विशेषज्ञता एवं भावी योजनाओं से सभी को अवगत कराया। इससे शिक्षकों के बीच विचारों के आदान-प्रदान तथा अंतर्विषयक सहयोग को बढ़ावा मिला। कुलपति प्रो. (डॉ.) सर्वोत्तम दीक्षित ने प्रत्येक शिक्षक की प्रस्तुति को ध्यानपूर्वक देखा तथा उनके विचारों को गंभीरता से सुना। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को रचनात्मक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि ऐसे ओरिएंटेशन कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास, आत्मविश्वास एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, परिणाम आधारित शिक्षा (OBE), शोध एवं नवाचार, गुणवत्ता आश्वासन, डिजिटल शिक्षण, बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR), संस्थागत प्रशासन तथा व्यावसायिक नैतिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इन सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त हुई तथा उनके शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास को नई दिशा मिली।

 इस अवसर पर माननीय कुलाधिपति, माननीय कुलपति, कुलसचिव, विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष (HoDs), अधिकारीगण एवं विश्वविद्यालय के सभी संकायों के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षण, शोध, नवाचार एवं संस्थागत विकास के प्रति प्रेरित करने तथा महावीर विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here