अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। युवा प्रदेश सचिव चौधरी विवेक खेडकी ने मंगलवार को अपने ग्राम खेड़की में बच्चो व युवाओं के खेल के क्रीडा स्थल बनवाने के सम्बन्ध समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जंयत सिंह के निजी सचिव विशवेंद्र शाह को पत्र देकर समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें उन्होंने अपने गांव में बच्चों व युवाओं के लिए कीड़ा स्थल बनवाने के संबंध में एक पत्र सौंपा। युवा प्रदेश सचिव चौधरी विवेक खेड़की ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जंयत सिंह के निजी सचिव विशवेंद्र शाहा के द्वारा उचित सेवाएं देने का आश्वासन दिया।इस दौरान युवा प्रदेश सचिव चौधरी विवेक खेड़की, प्रभात देशवाल मौडकला, प्रदीप कुमार, सचिन कुमार, आशीष उर्फ पिंटू देशवाल आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment