नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स स्टार इलेवन टीम के बीच एक मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत प्राप्त की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। इसमें श्रेयांश ने 43, आरव ने 40, रियांश ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रिंस ने तीन, वंश ने दो, विराट ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम 24.5 ओवर में 171 रन ही बना पाई और 11 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से निखिल ने 40, युवराज ने 39, आर्यवीर ने 37 और रोनक ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मीत ने तीन विकेट लिए। युग ने भी तीन बल्लेबाजों को आउट किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को सब जूनियर वग का मैच ऋषभ में और जूनियर और सीनियर वर्ग के मैच गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेले जाएंगे।

No comments:
Post a Comment