रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। समाजिक निर्माण श्रमिक फाउंडेशन दिल्ली मालवी में विनोद कुमार के निवास पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर कुमार आजाद ने कहा कि "पंजीकरण में फीस जमा होना, आधार से नंबर लिंक होना अनिवार्य है।"
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गौतम ने कहा कि "सभी देशवासियों के श्रमिक अधिकार 1950 से लागू है। हमें खुद जागरूक होना पड़ेगा।
मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार ने संस्था की सरहाना करते हुए कहा कि "श्रमिकों के हितों में संगठन बहुत अच्छा कार्य कर रहा है।"
कार्यक्रम में संजीव कुमार एडवोकेट, राम जैसवाल, समाजसेवी इब्राहिम, वरिष्ठ समाज सेविका बबीना, उषा, बबीता गुप्ता, विनोद कुमार जी आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment