Breaking

Your Ads Here

Monday, July 27, 2026

विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आज विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना, सामुदायिक शौचालयों के संचालन एवं उनके केयर टेकर के भुगतान, एफएसएम (Fecal Sludge Management) के लिए भूमि के चिन्हांकन तथा 'मेरा तालाब-मेरी जिम्मेदारी' अभियान के तहत चिन्हित तालाबों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण पर गहन मंथन किया गया। अधिकारियों को सभी कार्यों में तेजी लाने और लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला स्वच्छता समिति के समस्त सदस्य मौजूद रहे। बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने अपने सुझाव रखे और स्वच्छता लक्ष्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने पर सहमति बनी।

मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर चर्चा हुई:
• पात्र लाभार्थियों के लिए व्यक्तिगत शौचालय निर्माण 
• प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को क्रियाशील करना 
• सामुदायिक शौचालयों का सुचारू संचालन और केयर टेकर का मानदेय भुगतान 
• एफएसएम प्लांट के लिए उपयुक्त जगह का चिन्हांकन 
• 'मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी' के तहत चयनित तालाबों का जीर्णोद्धार 


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here