Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 25, 2026

छात्र-युवाओं की जीत का जश्न, सपा कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर बांटे लड्डू

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग को लेकर छात्र-युवा लंबे समय से आंदोलनरत थे। इस घटनाक्रम को छात्र-युवाओं की जीत करार देते हुए शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इसे छात्र शक्ति और युवा शक्ति की विजय बताया। मौके पर मौजूद सपा नेता धर्मेंद्र चपराना ने कहा कि "ये देश की जीत की शुरुआत है।" वहीं पंडित रजत शर्मा ने कहा कि "यह लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत है। छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। जब युवा अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करते हैं तो सरकार को उनकी बात सुननी पड़ती है। समाजवादी पार्टी हमेशा छात्र-युवाओं के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।"

इस अवसर पर निरंजन सिंह, धर्मेंद्र चपराना, जीतू सिंह नागपाल, पंडित रजत शर्मा, नेहा गौर, संगीता राहुल, मोहम्मद चांद, रामचंद्र यादव, ओम प्रकाश मावी, हरप्रीत आहूजा, सिद्धांत सिंह, उमाशंकर खटीक, मनीष शर्मा, वसीम अब्बासी, असलम सलमानी, नरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here