Breaking

Your Ads Here

Friday, July 31, 2026

वनप्लस ने एन6एक्स पेश किया



नित्य संदेश ब्यूरो

नोएडा। आज ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड, वनप्लस ने वनप्लस एन6एक्स लॉन्च किया। एन सीरीज का यह स्मार्टफोन स्टाईल, विश्वसनीयता और लंबी चलने वाली पॉवर के लिए बनाया गया है। इसमें अपडेटेड डिजाईन और स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ 7,000 एम.ए.एच की मेगा बैटरी दी गई है। इसलिए यह रोजमर्रा के उपयोग के लिए एक बेहतरीन स्मार्टफोन है।


लंबी चलने वाली बैटरी : एन6एक्स में अपने सेगमेंट की सबसे शक्तिशाली, 7,000 एम.ए.एच की बैटरी दी गई है, जो पूरी चार्ज होने के बाद 2.5 दिन तक चलती है। यह बैटरी 20.56 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग, 133.56 घंटे के म्यूजिक और 25.04 घंटे की सोशल स्क्रॉलिंग को सपोर्ट करती है, तथा 759.13 घंटे का स्टैंडबाय प्रदान करती है। जब बैटरी 1 प्रतिशत रह जाती है, तब भी अल्ट्रा पॉवर सेविंग मोड की मदद से फोन के जरूरी काम चलते रहते हैं, और 0.54 घंटे की कॉल, 7.59 घंटे का स्टैंडबाय या 0.22 घंटे का नैविगेशन प्राप्त होता है।


एन6एक्स को लंबे समय तक विश्वसनीयता प्रदान करने के लिए बनाया गया है। यह 1,600 बार चार्ज होने की रेटिंग और छः साल की बैटरी हैल्थ के साथ आता है। यानी छः साल के बाद भी इसकी बैटरी की 80 प्रतिशत क्षमता बची रहती है। इसके पास बहुत ज्यादा तापमान, ओवरचार्जिंग, गिरने और दबाव से बचने के लिए सुरक्षा की चार परतें हैं। बायपास चार्जिंग बहुत लंबे उपयोग के दौरान हीट को कम करती है। रिवर्स चार्जिंग कॉम्पैटिबल एक्सेसरीज को पॉवर प्रदान करती है, तथा नाईट चार्जिंग मोड स्लीप रूटीन के अनुरूप ढलकर ओवरचार्जिंग को रोकता है।


बेहतरीन स्टाईल : एन6एक्स में एंट्री स्मार्टफोन सेगमेंट का सबसे बेहतर डिजाईन दिया गया है। यह गारनेट-इंस्पायर्ड बरगंडी रेड और एक्वामैराईन-इंस्पायर्ड आईस ब्लू रंगों में उपलब्ध है। साथ ही, क्लीन वर्टिकल कैमरा लेआउट और सॉफ्ट राउंडेड एज के साथ इसे बहुत रिफाईंड फिनिश दी गई है। इसका फ्लुइड 120हर्ट्ज आई कम्फर्ट डिस्प्ले स्मूथ स्क्रॉलिंग के साथ शानदार व्यूईंग अनुभव प्रदान करता है। इसके ओवरसाईज्ड स्पीकर 300 प्रतिशत तक अल्ट्रा वॉल्यूम के साथ आते हैं।


बेहतरीन डिजाईन के अलावा, एन6एक्स एमआईएल-एसटीडी-810एच मिलिटरी ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। इसे माईनस 40 डिग्री से 85 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान, साल्ट कोरोजन, रेत और धूल की आंधियों और मार्बल के फर्श पर लगातार 25 बार गिराकर टेस्ट किया गया है। इसके चार परत के आर्मरशेल प्रोटेक्शन में मजबूत कॉर्नर, एयरबैग कुशनिंग, मजबूत ग्लास और ठोस एल्युमीनियम फ्रेम शामिल हैं। इसके अलावा, आईपी64 डस्ट एंड वॉटर रजिस्टैंस इसे अचानक गिरने, पानी में भीगने और रोजमर्रा की टूट-फूट से सुरक्षा प्रदान करता है।


जबरदस्त परफॉर्मेंस : एन6एक्स मीडियाटेक डायमेंसिटी 6360 एपेक्स चिपसेट पर ऑक्सीजनओएस 16 द्वारा संचालित होता है। इसलिए यह मल्टीटास्किंग, एंटरटेनमेंट और दैनिक ब्राउजिंग को आसानी से संभाल सकता है। इसे लंबे समय तक चलने वाली परफॉर्मेंस के लिए बनाया गया है। इसलिए यह 4जीबी+128जीबी वैरिएंट के लिए 48 महीने के फ्लुएंसी सर्टिफिकेशन और 4जीबी+64जीबी वैरिएंट के लिए 36 महीने के फ्लुएंसी सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसमें अपने सेगमेंट का सबसे बड़ा 5,300 मिमी2 का वीसी कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे गेमिंग सेशंस और हैवी टास्क के दौरान भी हीट को कम करके स्मूथ परफॉर्मेंस बनाए रखता है।


क्रिएटिव फोटोग्राफी के लिए शानदार कैमरा : एन6एक्स में 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो दैनिक लम्हों से लेकर क्विक डॉक्युमेंट्स और दोस्तों के साथ बिताए पलों को खूबसूरती के साथ कैप्चर कर लेता है। इसके अलावा, ए.आई पोर्ट्रेट ग्लो जैसे ए.आई फीचर खराब रोशनी में भी चेहरे पर चमक लाकर बिल्कुल जीवंत स्किन टोन प्रदान करते हैं। इसमें यूजर्स को अलग से ऐप डाउनलोड किए बिना ही कई ए.आई-पॉवर्ड एडिटिंग टूल्स मिलते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here