Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 8, 2026

श्री वेक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं अपोलो हैल्थकेयर एकेडमी (अपोलो हाॅस्पीटल्स श्रंखला) हैदराबाद के मध्य एलाईड हेल्थ साईंसेस के लिए ऐतिहासिक ’’ट्रेनिंग एवं प्लेसमेन्ट’’ अनुबन्ध

विश्वास राणा 
नित्य संदेश, गजरौला। उत्तर भारत के प्रतिष्ठित शैक्षणिक समूह श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं देश ही नहीं दुनिया के शीर्ष चिकित्सा एवं हेल्थकेयर प्रदाता कम्पनी/ संस्थान ’’अपोलो हेल्थ केयर एकेडमी लिमिटेड’’ (अपोलो हाॅस्पीटल श्रंखला) के मध्य ’’नेशनल कमीशन फाॅर एलाईड हेल्थ एण्ड हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चिकित्सा एवं स्वास्थय सेवा क्षेत्र में आॅपरेशन थियेटर टेक्नोलाॅजी, हार्ट केयर/कार्डियक केयर, फिजियाथैरेपी, एनेस्थिसिया (निश्चेतन), मेडिकल लैब टेक्नोलाॅजी आदि स्वास्थय सेवा के बैचलर पाठ्यक्रमों के टीचिंग, ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट (टी0टी0पी0) (शिक्षण, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन) को लेकर एक ऐतिहासिक ’’शैक्षणिक अनुबंध’’ हो गया। 

इस शैक्षणिक अनुबन्ध के तहत दोनों संस्थान मिलकर ’’बेस्ट क्लीनिक एक्सपोजर’’ द्वारा राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय जरूरतों के मुताबिक ’’ट्रेंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स’’ तैयार करेंगे। इस आश्य की जानकारी आज इस ऐतिहासिक अनुबन्ध के बाद इस अनुबंध की प्रति एक दूसरे के साथ एक्सचेंज करते हुए अपोलो हेल्थकेयर लिमिटेड के सी0ई0ओ0 डाॅ0 शिवरामकृष्णन वेंक्टेश्वस एवं कुलपति प्रो0 कृष्ण कान्त दवे ने संयुक्त रूप से दी। 



अपोलो हेल्थकेयर लिमिटेड एवं श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के मध्य हुए इस ऐतिहासिक करार के बारे में विस्तार से बताते हुए विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति एवं संस्थापक अध्यक्ष के आधिकारिक प्रतिनिधि डाॅ0 राजीव त्यागी ने बताया कि वेंक्टेश्वरा देश ही नहीं दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित हेल्थकेयर संस्थान ’’अपोलो हेल्थकेयर लिमिटेड’’ जिनकी पूरे देशभर में 120 से ज्यादा स्वास्थय एवं चिकित्सा सेवा संस्थानों की उत्कृष्ट यूनिट है, उसके साथ मिलकर ’’हेल्थ सेक्टर में टीचिंग, ट्रेनिंग, प्लेसमेंट’’ (टी0टी0पी0) द्वारा देश ही नहीं पूरी दुनिया के लिए ’’बेस्ट क्लीनिकल एक्सपोजर’’ द्वारा ट्रेंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स तैयार करेगा। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रधान सलाहकार प्रो0 वी0पी0एस0 अरोड़ा, समूह सलाहकार प्रो0 आर0एस0 शर्मा, कुलसचिव डाॅ0 पीयूष कुमार पाण्डेय, एडवाईजर डाॅ0 विष्णु शर्मा, एडिशनल चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 अमित जैन, डाॅ0 बी0एस0 त्यागी, डाॅ0 राजेश सिंह, डाॅ0 नीतू पंवार, डाॅ0 रीना जोशी, डाॅ0 सुमन कुमारी, डाॅ0 अरूण गोस्वामी, संस्थापक अध्यक्ष के कार्यकारी अधिकारी बालाजी मल्यप्पन, मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ0 पंकज चैधरी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here