Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 8, 2026

समाजशास्त्र विभाग के दो मेधावी शोधार्थियों का पीजीटी में अंतिम चयन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के लिए गौरव का विषय है कि विभाग के दो मेधावी शोधार्थियों डॉ. सबा परवीन एवं अमित कुमार का उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पीजीटी) परीक्षा में अंतिम चयन हुआ है। दोनों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विभाग में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।


इस अवसर पर समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. आलोक कुमार ने दोनों चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और शैक्षणिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों शिक्षक के रूप में समाज के निर्माण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।



इस अवसर पर विभाग के अन्य शिक्षक डॉ. वाईपी सिंह, डॉ. अरविंद सिरोही, डॉ. दीपेंद्र, डॉ डी एन भट्ट, डॉ. नेहा गर्ग, डॉ अजित ने डॉ. सबा परवीन एवं अमित कुमार की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here