Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 30, 2026

गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का हुआ सम्मान, विद्यार्थियों ने व्यक्त की कृतज्ञता

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (GACC) के कलाम कक्ष में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं गुरुजनों का सम्मान कर उनके प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गुरु वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही व्यक्ति के जीवन को सही दिशा प्रदान करता है तथा उसके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गुरुजनों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर चर्चा की गई तथा सभी विद्यार्थियों को गुरुजनों के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। अंत में आयुष मौर्य आरुष वाघ, आकाश राणा द्वारा सभी अतिथियों, गुरुजनों एवं विद्यार्थियों का श्रीफल और तुलसी का पौधा देकर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here