Breaking

Your Ads Here

Monday, July 27, 2026

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने दो विकेट से जीता मैच



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को एक मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी को हराया।

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इसमें आरिश ने 40, दीपांशु ने 37, रिहान ने 39 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अभयान ने 5 विकेट, आयुष ने तीन विकेट और देव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए और दो विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से ओम ने 41, सुहेल ने 38, मन्नू ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में युग ने दो, अर्जुन ने दो, मयंक ने दो और देवांश ने दो विकेट लिए। 

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि अभय को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बताया कि अमृतसर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ऋषभ और जीटीबी की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए मंगलवार को टीम का चयन ट्रायल होगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here