Breaking

Your Ads Here

Monday, July 6, 2026

वन महोत्सव के अवसर चित्रकला प्रतियोगिता, विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 एक पेड़ माॅं के नाम कार्यक्रम वन महोत्सव सोमवार को वन महोत्सव के अन्तर्गत के0के0 पब्लिक स्कूल, उच्च प्राथमिक विद्यालय मेहरमाती मीणा, द पिनेकल स्कूल शाहजहापुर, पी0एम0श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरधना, कम्पोजिट विद्यालय कायस्थ गवाड़ी आयोजित कराया गया। प्रसिद्ध जादूगर वी सम्राट द्वारा जादू के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। श्रीमती खुशबू उपाध्याय क्षेत्रीय वन अधिकारी हस्तिनापुर द्वारा पौध वितरण की गयी एवं पेड़ लगाने से पर्यावरण शुद्व होगा, मानव स्वास्थ्य रहेगा और पेड़ परिपक्व होने उसके मूल्य से प्राप्त धनराशि से ग्राम अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने जैसे लाभ ग्रामीणों को बताये गये। वन महोत्सव के अवसर चित्रकला प्रतियोगिता किया गया तथा विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। 

सेन्ट फ्रासिंस वल्र्ड स्कूल मेरठ में वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री वन्दना प्रभागीय निदेशक मेरठ द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को पौध वितरण किया गया। पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए गंगा क्लब का गठन किया गया और क्लब के सदस्यों को वृक्षारोपण के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। प्रभागीय निदेशक मेरठ से छात्रों द्वारा पर्यावरण के सम्बन्ध में  पूछे गये तथा छात्रों के प्रश्नों का उत्तर प्रभागीय निदेशक मेरठ द्वारा दिया गया। प्रभागीय निदेशक मेरठ द्वारा छात्रों से अपील की गयी है कि अपने परिवार से वृक्षारोपण के सम्बन्ध में चर्चा करे और परिवार के प्रत्येक सदस्य से 01-01 पौधारोपण कराया जाए। रोपित पौधों के प्रत्येक 06 माह पर रिपोर्ट स्कूल को उपलब्ध कराये। स्कूल परिसर में स्थापित गार्डन को देखा गया है। गार्डन में मेडिसन प्लान्ट की तारीफ है।  प्रभागीय निदेशक ने बताया कि सर्वे आफ की रिपोर्ट के अनुसार मेरठ का ग्रीन कवर 2.06 प्रतिशत से 3.06 प्रतिशत हुआ है। मेरठ का ग्रीन कवर बढ़ना जनसामान्य का पर्यावरण के प्रति  सकारात्मक परिणाम है। सुश्री वन्दना प्रभागीय निदेशक मेरठ द्वारा ा पौधारोपण में अधिक से अधिक संख्या में फलदार प्रजाति के पौधों के रोपण की अपील की गयी। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here