नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के कंप्यूटर एप्लीकेशंस विभाग की छात्रा आलिशा खान ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की बीसीए परीक्षा में 85.27 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम रैंक हासिल की है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
एमआईटी के वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल ने इस सफलता को संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रा की मेहनत का परिणाम बताते हुए आलिशा को बधाई दी। संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, बरखा अग्रवाल, कैंपस निदेशक डॉ. के.एल.ए. खान, प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शर्मा तथा विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा ने भी छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

No comments:
Post a Comment