नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आज रोटरी क्लब मेरठ के तत्वावधान में Jio पेट्रोल पंप, भटीपुरा पर भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।
अभियान के तहत लगभग 50 वृक्षों का रोपण किया गया, जिनमें नीम, बरगद, अमरूद, अशोक सहित अन्य फलदार एवं छायादार वृक्ष शामिल हैं। कार्यक्रम के चेयरमैन अनिल कुमार रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भटीपुरा के पूर्व प्रधान बिल्लू जी उपस्थित रहे। इस पुण्य कार्य के लिए स्थान का सहयोग Jio पेट्रोल पंप के मालिक अमित पुनिया द्वारा दिया गया।इस अवसर पर रोटरी क्लब मेरठ के अध्यक्ष एडवोकेट रोटेरियन संजय शर्मा ने कहा कि पर्यावरण और धरती के बढ़ते तापमान को बचाने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना आज समय की मांग है। रोटरी क्लब मेरठ ने संकल्प लिया है कि पूरे वर्ष प्रत्येक माह वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में क्लब की प्रथम महिला शशि शर्मा, सचिव मनोज सिंघल, रोटेरियन प्रियंका सिंघल, पूर्व अध्यक्ष पीपी रोटेरियन मनोज वाजपेयी, रोटेरियन कल्पना वाजपेयी, संयुक्त सचिव एस. रविचंद्रन, बसंती रविचंद्रन सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment