नित्य संदेश ब्यूरो
जेवर: देश की रक्षा में अपना अमूल्य योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों एवं वीर
सेनानियों के सम्मान में कैलाश अस्पताल, जेवर द्वारा आज एक विशेष 'सम्मान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक ईसीएचएस
सदस्यों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ
अस्पताल प्रबंधन द्वारा पूर्व सैनिकों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। इस अवसर
पर सभी वीर सेनानियों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके अद्वितीय योगदान के प्रति
कृतज्ञता व्यक्त की गई।
इस अवसर पर डॉ. ए.के. सिंह, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, कैलाश अस्पताल, जेवर ने कहा,"पूर्व सैनिक हमारे राष्ट्र का
गौरव हैं। उनके सम्मान और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता हमारी प्राथमिकता
है। कैलाश अस्पताल, जेवर अत्याधुनिक चिकित्सा
सुविधाओं, अनुभवी विशेषज्ञों एवं
गुणवत्तापूर्ण उपचार के माध्यम से उनकी सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। भविष्य में
भी ऐसे जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।" इसके
पश्चात आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों
ने बढ़ती आयु में होने वाली सामान्य एवं गंभीर बीमारियों, समय पर जांच, उपचार एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ईसीएचएस लाभार्थियों
के लिए उपलब्ध कैशलेस उपचार, पैनल सुविधाओं
एवं आधुनिक चिकित्सा सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान आयोजित
संवाद सत्र में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों ने स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न
प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ चिकित्सकों ने
विस्तारपूर्वक समाधान किया।

No comments:
Post a Comment