रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। बीती रात क्षेत्र के गांव नारंगपुर में उस समय मातम का माहौल पैदा हो गया, जब गांव के ही अरविंद उर्फ छोटू जाटव पुत्र रामगोपाल, उम्र 25 वर्ष ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। वही मृतक की पत्नी खुशी ने फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखकर उसके होश उड़ गये।
इस घटना की जानकारी थाना प्रभारी सुधीश सिरोही को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की स्थिति को संभालते हुए गांव वालों को शांत किया। थाना परीक्षितगढ़ प्रभारी सुधीश सिरोही से वार्ता की और फॉरेंसिक टीम बुलाने की मांग की। तुरंत फारेंसिक की टीम मौके पर उपस्थित हुई और बारीकी से जांच पड़ताल कर मृतक के शव को सीडी से उतार कर शव का पंचनामा भरकर को मोर्चरी के लिए भिजवाया दिया। मृतक अरविंद शादीशुदा था।

No comments:
Post a Comment