Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 16, 2026

कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का ऑफिसियल मैसकॉट नई दिल्ली में लॉन्च

 


नित्य संदेश ब्यूरो

नोएडा। कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 (सीड्ब्यूियल टीटीसी 2026) के आधिकारिक मैस्कॉट का नई दिल्ली के द ललित होटल, बाराखंभा रोड में आयोजित भव्य समारोह में अनावरण किया गया। इस आयोजन के साथ वर्ष के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक मानी जा रही इस चैंपियनशिप की तैयारियों ने नया पड़ाव हासिल किया। मैस्कॉट का अनावरण दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद ने किया। इस अवसर पर खेल जगत से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी, खिलाड़ी, मीडिया प्रतिनिधि और टेबल टेनिस समुदाय के सदस्य भी मौजूद रहे।


इस अवसर पर एक्समपेरिया ग्रुप के संस्थापक एवं सीईओ सैबाल गुप्ता ने कहा, कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है। हमें खुशी है कि इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के आधिकारिक मैस्कॉट के अनावरण को यादगार बनाने का अवसर मिला। इसके लिए हम आयोजकों का धन्यवाद करते हैं और भविष्य में भी ऐसे महत्वपूर्ण खेल आयोजनों में योगदान देने के लिए उत्साहित हैं। आयोजकों के अनुसार, यह मैस्कॉट कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप की ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना का प्रतीक है। साथ ही यह अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी के लिए दिल्ली की तैयारियों और शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा खेल उत्कृष्टता को भी दर्शाता है। इस पूरे आयोजन की परिकल्पना, योजना और सफल क्रियान्वयन एक्स पेरिया ग्रुप ने किया। कंपनी ने अपने संस्थापक एवं सीईओ सैबाल गुप्ता के नेतृत्व में रचनात्मक प्रस्तुति, बेहतर योजना और प्रभावी आयोजन के जरिए इस कार्यक्रम को सफल बनाया। एक्सपपेरिया ग्रुप इवेंट मैनेजमेंट, एक्सपीरिएंशियल मार्केटिंग, ओओएच मीडिया और तकनीक आधारित ब्रांड अनुभवों के क्षेत्र में काम करती है तथा देश-विदेश के कई प्रमुख ब्रांडों के साथ जुड़ी हुई है।



आयोजकों का कहना है कि मैस्कॉट के अनावरण के साथ चैंपियनशिप को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह और बढ़ा है। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए दिल्ली की तैयारियों को भी दर्शाता है। इस कार्यक्रम ने सरकार, खेल संगठनों और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े पेशेवरों के बीच बेहतर समन्वय को भी दर्शाया, जिसका उद्देश्य भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों को बढ़ावा देना है। कॉमनवेल्थ  टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 की उलटी गिनती शुरू होने के साथ अब यह मैस्कॉट एकता, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रतीक बन गया है, जो पूरे टूर्नामेंट का प्रतिनिधित्व करेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here