नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड [बीएसई:
542904; एनएसई: यूजेजेआईवीएएनएसएफबी] ने आज जून 2026 में समाप्त हुई तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम की घोषणा की।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की कार्यकारी निदेशक कैरोल फर्टाडो ने कहा,
"वैश्विक बाज़ार में जारी अनिश्चितताओं के बावजूद, घरेलू स्तर पर विभिन्न आर्थिक संकेतकों में स्थिरता नज़र आई है। आरबीआई ने संतुलित रुख के साथ अपनी नीतिगत रेपो दर को 5.25% पर बनाए रखा है, साथ ही,
वित्त वर्ष 27 के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 6.6% और पूरे साल के लिए महँगाई दर तय दायरे में यानि5.1% रहने का अनुमान ज़ाहिर किया है। केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा कि बैंकिंग क्षेत्र मज़बूत बना हुआ है, जिसमें ऋण की अच्छी माँग और स्थिर जमा हैं।" बैंक ने शाखा विस्तार के साथ विविधीकृत व्यवसाय में वृद्धि दर्ज की है, जिससे जून '26 तक ब्रांच की संख्या 814 हो गई है। जमा में सालाना स्तर पर 24.6% / तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 5.4% की बढ़ोतरी हुई और यह 48,129 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुँच गया। वहीं, सकल ऋण खाता 42,903 करोड़ रुपए पर पहुँच गया,
जिसमें सालाना स्तर पर 28.9% / तिमाही दर तिमाही आधार पर 5.5% की बढ़ोतरी हुई। तरलता की माकी वाली स्थिति में भी हमने सीडी अनुपात को लगभग 89% के सुकूनदेह स्तर पर बनाए रखा। बाज़ार की बदलती स्थिति के अनुसार,
हमने अपने एएलएम लक्ष्यों के अनुरूप मुख्य श्रेणियों में दरों में बढ़ोतरी की। कासा जमा बढ़कर 12,930 करोड़ रुपए हो गया,
जो साल-दर-साल के आधार पर
37.8% अधिक है। जमा ग्राहकों से जुड़ी पहलों में बढ़ोतरी हुई, जिसमें 'आइवरी प्रोग्राम'
का उल्लेखनीय योगदान रहा। बेहतर बीमा क्रॉस-सेल, डिजिटल चैनलों के ज़रिए म्यूचुअल फंड अपनाने में बढ़ोतरी और आगामी सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के साथ जुड़ाव को और बेहतर बना रहे हैं।
वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के दौरान सुरक्षित ऋण पोर्टफोलियो में ज़बरदस्त
तेज़ी दर्ज हुई। यह सालाना स्तर पर 42.7% / तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 7.8% की बढ़ोतरी के साथ 21,638 करोड़ रुपए पर पहुँच गया, जो सकल लोन
बुक का 50.4% है। तिमाही आधार पर ऋण वितरण में 41.4% की बढ़ोतरी हुई और यह 9,245 करोड़ रुपए हो गया। सूक्ष्म बैंकिंग पोर्टफोलियो पहली तिमाही में 16.8% बढ़कर 21,371 करोड़ रुपए हो गया; इसमें 99.68% की मज़बूत 'बकेट एक्स' संग्रह (कलेक्शन) दक्षता और 1.72 लाख नए ग्राहकों के जुड़ने से मदद मिली। वाहन ऋण और स्वर्ण
ऋण पोर्टफोलियो 1,000 करोड़ के आँकड़े को
पार कर गए। किफायती आवास ऋण और सूक्ष्म मॉर्गेज समेत आवास ऋण 40.8% बढ़कर11,210 करोड़ रुपए और एमएसएमई ऋण 54% बढ़कर 3,470 करोड़ रुपए हो गया। बैंक के स्तर पर परिसंपत्ति गुणवत्ता
बेहतर हुई है;
जीएनपीए/एनएनपीएक
घटकर क्रमशः 2.17%
/ 0.34% हो गया और प्रोविज़न कवरेज अनुपात बेहतर होकर 85% हो गया।
शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) सुधर कर 8.5% हो गया (साल-दर-साल के आधार पर 80 आधार अंककी बढ़ोतरी), और एनआईआई
रिकॉर्ड 1,186
करोड़ रुपए रहा। लागत के मुकाबले आय (कॉस्ट-टू-इनकम) का
अनुपात बढ़कर 62.0%
हो गया (साल-दर-साल 497 आधार अंकोंकी कमी), जिससे पीपीओपी रिकॉर्ड 548 करोड़ रुपए रहा। पैट 317 करोड़ रुपए रहा, जिसमें साल-दर-साल 206.7% की बढ़ोतरी हुई। आरओए 2.2% (साल-दर-साल 131 आधार अंक की
बढ़ोतरी) और आरओई 18.2% (साल-दर-साल 1,145
आधार अंक की बढ़ोतरी) रहा।
अलग-अलग
परिसंपत्ति उत्पादों में शानदार प्रदर्शन से वृहत-आर्थिक चुनौतियों का असर दूर हुआ
है, जिससे
वित्त वर्ष 27में 25%
परिसंपत्ति वृद्धि का लक्ष्य हासिल करने का भरोसा और मज़बूत हुआ है। भविष्य में
क्षमता बढ़ाने के लिए शाखा विस्तार, ब्रांडिंग की पहल और बेहतर टेक्नोलॉजी व एनालिटिक्स
क्षमताओं में निवेश पहली तिमाही के आखिर में बढ़ना शुरू हुआ और पूरे वित्त वर्ष 27तक
जारी रहेगा। हालाँकि,
ऐसे व्यय के शुरू होने में देरी और परिचालन दक्षता में लगातार सुधार की वजह से, वित्त
वर्ष 27में परिचालन व्यय औसत परिसंपत्ति का लगभग 6.4% रहने की
उम्मीद है,
जो पहले के अनुमान से कम है। परिसंपत्ति गुणवत्ता के रुझान उत्साहजनक बने हुए
हैं।इस तिमाही के दौरान ऋण लागत 0.9%
रही और परिसंपत्ति की गुणवत्ता बिगड़ने (स्लिपेज) की दर उम्मीद से कम रही।
परिणामस्वरूप वित्त वर्ष 27के लिए ऋण लागत का अनुमान औसत कुल परिसंपत्ति के 0.9%–1.0% के
बराबर कर दिया गया है। हमारे वित्त वर्ष 27आरओएगाइडेंस को बढ़ाकर 1.8% से 2.0% कर
दिया गया है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के व्यावसायिक प्रदर्शन का सारांश- वित्त वर्ष 27
की पहली तिमाही
v जमा
·
जमा 48,129 करोड़ रुपए, सालाना आधार
पर 24.6%
/ तिमाही आधार पर 5.4% की बढ़ोतरी
·
कासा 12,930 करोड़ रुपए, सालाना आधार
पर 37.8% की बढ़ोतरी, कासा रेशियो 26.9%
·
वित्त वर्ष 27 की
पहली तिमाही के लिए फंड की लागत 6.9%, सालाना आधार पर 71 आधार अंक / तिमाही आधार पर 11 आधार अंककी कमी
v परिसंपत्ति
·
सकल लोन बुक 42,903 करोड़ रुपए, सालाना आधार
पर 28.9%
/ तिमाही आधार पर 5.5% की बढ़ोतरी
·
सिक्योर्ड बुक 21,638 करोड़ रुपए, सालाना आधार
पर 42.7%
/ तिमाही आधार पर 7.8% की बढ़ोतरी और बुक हिस्सेदारी 50.4%
·
नए व्यवसाय- स्वर्ण
एवं वाहन ऋण अब क्रमशः 1,020 करोड़ रुपए और 1,036 करोड़ रुपए हैं
·
पहली तिमाही के
दौरान सबसे अधिक ऋण वितरण 9,245 करोड़ रुपए, सालाना आधार पर 41.4% की बढ़ोतरी
v संग्रह और परिसंपत्ति गुणवत्ता
·
जोखिम वाला पोर्टफोलियो
(पीएआर)
जून 2026 में 3.58%,
जबकि जून 2025 में 4.81% रहा
·
जीएनपीए / एनएनपीएमें तिमाही-दर-तिमाही सुधार, जून 2026 में 2.17%
/ 0.34% जो मार्च 2026 में 2.27%
/ 0.43%
·
प्रोविज़न कवरेज
अनुपात जून 2026 में 85%, जो जून 2025 में 73% और मार्च 2026 में 81% था
·
वित्त वर्ष 27 की
पहली तिमाही के लिए स्थिर माइक्रो बैंकिंग बकेट-एक्सकलेक्शन एफिशिएंसी 99.68%
·
अब तक का सबसे
ज़्यादा तिमाही एनआईआई 1,186 करोड़ रुपए, सालाना आधार पर 38.6% की बढ़ोतरी, वित्त वर्ष 27
की पहली तिमाही में एनआईएम 8.5%
·
वित्त वर्ष 27 की
पहली तिमाही के लिए लागत के मुकाबले आय 62.0%, इसमें 497
आधार अंक का सुधार हुआ वित्त वर्ष ’26 की पहली तिमाही में 67.0%
·
सबसे अधिक तिमाही
पीपीओपी 548 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाहीके मुकाबले 52.0% अधिक है
·
वित्त वर्ष 27 की
पहली तिमाही में पैट317 करोड़ रुपए रहा, जो सालाना आधार पर 206.7% अधिक है
·
वित्त वर्ष 27 की
पहली तिमाही में आरओए 2.2% रहा (सालाना स्तर
पर
131 अंकों की बढ़ोतरी) और आरओई 18.2% रहा (सालाना स्तर पर 1,145 अंकोंकी बढ़ोतरी)
v पूँजी और तरलता
·
पूँजी तरलता अनुपात 20.36% रहा
· वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के लिए औसत एलसीआर 132% के साथ तरलता मज़बूत रही।

No comments:
Post a Comment