रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के सपा युवा नेता सोनू त्यागी ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी गठबंधन की सरकार बनेगी और प्रदेश का विकास होगा।
सोनू त्यागी ने अमरनाथ यात्रा से लौटने के बाद सपा सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान सोनू त्यागी ने कहा कि पार्टी प्रदेश में लगातार मजबूत हो रही है और 2027 में सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जाति-धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर सत्ता हासिल की है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग समाजवादी पार्टी से जुड़कर पार्टी को मजबूत करें, तभी सभी लोगों का भला होगा और प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो सकेगा।

No comments:
Post a Comment