Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 30, 2026

10वीं पुण्यतिथि पर हुआ शांतिनाथ महामण्डल विधान का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आनंदपुरी स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में मीडिया प्रवक्ता सुनील कुमार जैन की माता स्व. भगवती देवी जैन की 10वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शांतिनाथ महामण्डल विधान का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया।


विधान में माण्डले पर 120 अर्घ्य समर्पित कर विश्व शांति की कामना की गई। शांतिधारा करने का सौभाग्य सुनील कुमार जैन प्रवक्ता को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर श्री महावीर भगवान, देव-शास्त्र-गुरु का पूजन बड़े ही भक्ति भाव से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनिता जैन द्वारा माण्डले पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। माण्डले पर 5 मंगल कलश स्थापित किए गए। विधान के पश्चात हवन कुंड में विश्व शांति के निमित्त 1100 आहुतियाँ दी गईं। विद्वानों ने बताया कि शांति विधान का उद्देश्य मनुष्य के जीवन के समस्त दुःख, संताप आदि का नाश कर आत्म सुख और आत्म शांति को प्राप्त करना है। संध्याकाल में भव्य दीपकों से मंगलमय आरती की गई, जिससे पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। आयोजन को सफल बनाने में अनिता जैन, मनीष जैन, अभिषेक जैन सहित सकल जैन समाज का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here