Breaking

Your Ads Here

Tuesday, June 2, 2026

मध्य प्रदेश प्रीमियम लीग का आगाज : इंदौर में पहली बार हो रहा एमपीएल का आयोजन, 10 टीमें करेंगी मुकाबला

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। शहर के होलकर स्टेडियम में पहली बार मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) का आयोजन आज से शुरू होने जा रहा है। टी-20 फॉर्मेट में होने वाले इस टूर्नामेंट का यह तीसरा संस्करण है, लेकिन पहली बार मुकाबले क्रिकेट प्रेमियों के शहर इंदौर में खेले जाएंगे।

बीते दो सीजन की सफलता के बाद अब यह लीग मध्य प्रदेश क्रिकेट का बड़ा मंच बन चुकी है, जहां से कई खिलाड़ी आईपीएल तक का सफर तय कर चुके हैं। 


आज ग्वालियर के चीता भिड़ेंगे उज्जैन फाल्कंस से...

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज शाम 7:30 बजे ग्वालियर चीता और उज्जैन फाल्कंस के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 4 जून से रोजाना दो से तीन मुकाबले होंगे।

इस बार एमपीएल का ऑक्शन भी काफी चर्चा में रहा...

आईपीएल में करोड़ों रुपए पाने वाले कई खिलाड़ी यहां लाखों में सिमट गए, जबकि कुछ युवा खिलाड़ियों ने सबको चौंका दिया। इंदौर के तेज गेंदबाज आवेश खान पर सभी की नजरें थीं, लेकिन सीमित बजट के कारण चंबल घड़ियाल ने उन्हें 8.20 लाख रुपए में खरीदा। आईपीएल में 9.75 करोड़ रुपए पाने वाले आवेश के लिए इससे कहीं बड़ी बोली की उम्मीद की जा रही थी।

ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली आशुतोष शर्मा पर लगी। 3 लाख रुपए बेस प्राइस से शुरू हुई बोली 15 लाख रुपए तक पहुंची और मालवा स्टैलियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। घरेलू क्रिकेट में रेलवे काप्रतिनिधित्व करने वाले आशुतोष इस समय आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं।


एमपीएल में ये 10 टीमें शामिल:-

1. इंदौर पिंक पैंथर्स

2. भोपाल लेपर्ड्स

3. बुंदेलखंड बुल्स

4. चंबल घड़ियाल

5. ग्वालियर चीता

6. जबलपुर रॉयल लॉयंस

7. रीवा जगुआर  

8. मालवा स्टैलियंस

9. उज्जैन फाल्कंस 

10. रॉयल निमाड़ ईगल्स


इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें...

इस बार टूर्नामेंट में कई स्टार खिलाड़ियों पर नजर रहेगी। इनमें रजत पाटीदार, आवेश खान, अर्शद खान, अनिकेत वर्मा, माधव तिवारी, कुमार कार्तिकेय, कुलवंत खेजरोलिया, सौम्य पांडे, शिवांग कुमार, आशुतोष शर्मा, ऋषभ चौहान और सागर सोलंकी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

11 खिलाड़ी आईपीएल खेल चुके...

मध्य प्रदेश क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस साल आईपीएल में प्रदेश के 11 खिलाड़ी अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमों का हिस्सा रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर और मंगेश यादव खेले, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स से आवेश खान और अक्षत रघुवंशी जुड़े रहे। इसके अलावा गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स में भी एमपी के खिलाड़ी नजर आए।.... ऐसे देख सकते हैं मैच


क्रिकेट प्रेमी District App के ऐसे देख सकते हैं मैच...

क्रिकेट प्रेमी District App के जरिए मैचों के टिकट बुक कर सकते हैं, जबकि टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा। इसके लिए पहले दर्शकों को एमपीएल की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद सीधे टिकट बुकिंग का विंडो खुल जाएगा। टिकट 100 रुपए से 250 रुपए तक की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here