Breaking

Your Ads Here

Tuesday, June 2, 2026

“उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं, व्यापारी सम्मान और सुरक्षा के साथ रहेगा सुरक्षित” — विनीत अग्रवाल शारदा


नित्य संदेश ब्यूरो 
हापुड़। आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा हापुड़ के प्रसिद्ध व्यापारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री नरेंद्र अग्रवाल “वुड वालो के आवास पर बीती रात हुई बड़ी लूटपाट एवं डकैती की घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे। उनके साथ भाजपा हापुड़ जिला अध्यक्ष कविता माघरे भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री  सावेंद्र त्यागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, व्यापारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने पीड़ित व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल एवं उनके परिवार से पूरी घटना की जानकारी विस्तार से ली। व्यापारी नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि देर रात चार बदमाश घर में घुसे, परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये की नगदी एवं लगभग डेढ़ किलो सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने वहीं से हापुड़ के एसपी से फोन पर सख्त लहजे में वार्ता की और स्पष्ट शब्दों में कहा कि “यह उत्तर प्रदेश आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का उत्तर प्रदेश है, जहाँ अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। आज उत्तर प्रदेश में रामराज्य स्थापित है, चारों तरफ चौमुखी विकास हो रहा है, व्यापारी भयमुक्त होकर व्यापार कर रहा है और कानून का राज कायम है। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी और भय का माहौल था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद अपराधियों पर लगातार कठोर कार्रवाई हुई है। आज अपराधी या तो जेल में हैं, या उत्तर प्रदेश छोड़ने को मजबूर हैं, अथवा उन्हें यमराज के पास पहुँचाने का काम उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किया जा रहा है।” 

श्री शारदा ने एसपी हापुड़ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि 48 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी एवं लूटा गया माल बरामद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि “मेरेहापुड़ के व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल जी के साथ हुई यह घटना अत्यंत दुःखद और क्षोभजनक है। श्री शारदा ने कहाँ भाजपा सरकार में व्यापारी के मान-सम्मान और स्वाभिमान पर चोट किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधी या तो जेल में दिखाई देने चाहिए, या उत्तर प्रदेश छोड़ने पर मजबूर होने चाहिए, अन्यथा ऐसे अपराधियों को यमराज के पास पहुँचाने का काम कानून करेगा।” विनीत शारदा इस दौरान बेहद आक्रोशित एवं अपने पुराने तेवर में नजर आए। 

उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि हापुड़ पुलिस शीघ्र ही अपराधियों को पकड़कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा भारत आज सुरक्षित हाथों में है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश का सबसे सुरक्षित राज्य बनकर उभरा है। भाजपा सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का व्यापारी, लघु उद्यमी एवं हर नागरिक युवा एव माता बहने किसान भयमुक्त वातावरण में सुरक्षित जीवन जी सके और भारतीय जनता पार्टी व्यापारी समाज के मान-सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here