रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को उस समय रोमांच और जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला, जब 'महा निषेध दिवस' के अवसर पर जादूगर अरविंद ने अपने हैरतअंगेज करतबों से तंबाकू के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ दिया। मंच से गूंजे एक ही संदेश—‘तंबाकू छोड़ो, जिंदगी जोड़ो’—ने वहां मौजूद हर शख्स को झकझोर कर रख दिया।
जादुई करतबों से दिखाई कैंसर की भयावह सच्चाई
जादूगर अरविंद ने पारंपरिक तमाशे से हटकर अपने शो को तंबाकू के दुष्प्रभावों पर केंद्रित किया। उन्होंने अपनी जादुई प्रस्तुतियों के माध्यम से बेहद अनोखे और विजुअल अंदाज में दिखाया कि कैसे तंबाकू का सेवन इंसान के फेफड़ों, हृदय और मुंह को धीरे-धीरे अंदर से खोखला कर देता है। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ रवि शंकर शर्मा, डॉ. प्रियंका सिंघल, बीपीएम इकरार अहमद,बीसीपीएम शाह आलम आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment