Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 6, 2026

आयशा की उपलब्धि पर झूम उठा स्वास्थ्य विभाग दी भावभीन विदाई

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगवानपुर पर तैनात संविदा कर्मी नर्सिंग ऑफिसर आयशा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने पर उसका चयन मेडिकल अस्पताल में प्रसव वार्ड में सरकारी नार्सिंग ऑफिसर के पद पर होने पर स्वास्थ्य विभाग व परिजनों में खुशी है। 


शनिवार को सीएचसी प्रभारी डॉ० रवि शंकर शर्मा ने एक विदाई समारोह रखा। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने चयनित होने पर उपहार भेंट कर सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। बेटी की इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी छायी हुई है। सीएचसी प्रभारी डॉ० रवि शंकर शर्मा ने कहा क्षेत्र की बेटियों के लिए भी प्ररेणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। दृढ संकल्प और निरंतर प्रयास से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। बेटी ने आज अपने परिवार का नाम रोशन किया है। आयशा ने अगवानपुर पीएचसी स्टाप को उपहार देकर सम्मानित किया । इस दौरान बीपीएम इकरार अहमद, बीसीपीएम शाह आलम, लोकेंद्र, गंगा प्रसाद, रिजाऊल एएनएम सबीहा, बुसरा खान, आशा सहित पीएचसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here