सलीम सिद्दीकी
नित्य संदेश, मेरठ। डॉ. अंजुम जमाली मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले उनके जन्म दिवस के अवसर पर शनिवार को 17वीं अवार्ड सेरेमनी का आयोजन रोडवेज स्थित चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सभागार में किया जाएगा।
उक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक इंजीनियर रिफत जमाली और क़मर जमाली ने दी। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता रजा मुराद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समारोह के दौरान रजा मुराद को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा हास्य शायर डॉ. एजाज पॉपुलर मेरठी और डॉ. विशाल जैन कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित करेंगे। समारोह की अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के अध्यक्ष डॉ. असलम जमशेदपुरी करेंगे। शहर काजी जैनुल सालिकीन भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment