Breaking

Your Ads Here

Friday, June 5, 2026

मवाना चीनी मिल में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस


नित्य संदेश ब्यूरो

मवाना। मवाना चीनी मिल परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिकारियों एंव कर्मचारियो को जागरूक करना था।

कार्यक्रम का संचालन सौरभ श्रीवास्तव उपमहाप्रबंधक प्रबंधक द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि संजय चौधरी, यूनिट हैड, मवाना शुगर वर्क्स, मवाना के द्वारा मिल परिसर में छायादार पौधो का रोपण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर श्री प्रमोद बालियान, वरिष्ठ महाप्रबन्धक गन्ना एंव प्रशासन एंव मिल के मिल के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। चीनी उद्योग सीधे तौर पर प्रकृति और किसानो से जुड़ा हुआ है। इसलिये हमारा कर्तव्य और बढ़ जाता है। हमें न केवल पौधे लगाने है बल्कि उनके जीवित रहने और बड़े होने तक उनकी पूरी देखभाल भी करनी है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here