Breaking

Your Ads Here

Friday, June 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। 'विश्व पर्यावरण दिवस' पूरे उत्साह और संकल्प के साथ मेडिकल कॉलेज के परिसर में मेडिसिन विभाग में मनाया गया। प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस वैश्विक कार्यक्रम की शुरुआत 1973 में की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और जलवायु परिवर्तन व प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटना है, साथ ही साथ उन्होंने इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के केंद्रीय विषय (Theme) "प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए" है,यह थीम हमें याद दिलाती है कि स्वस्थ पर्यावरण के बिना मानव अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती। आधुनिक युग में औद्योगिकीकरण और वनों की कटाई के कारण पर्यावरण को जो नुकसान पहुँचा है, उसकी भरपाई के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक है। 

मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार ने सभी से अपील की- कि सभी लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पेड़ों की कटाई को रोके, जल संरक्षण को बढ़ावा दे, प्लास्टिक का बहिष्कार करे, अपने आस-पास सफाई बनाए रखें और ऊर्जा की बचत करें।पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था का दायित्व नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि हम प्राकृतिक संसाधनों का बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग करेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पृथ्वी सुनिश्चित करेंगे

उपरोक्त कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ धीरज बालियान, मुख्य अधीक्षक डॉ अजीत चौधरी, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष डॉ गौरव गुप्ता, डॉ विजय जायसवाल, डॉ शकुन सिंह, डॉ अनुपम वर्मा,डॉ अनामिका शर्मा,डॉ अनुज त्यागी,डॉ लोकेश कुमार सिंह, डॉ नेहा सिंह, डॉ अभिषेक कुमार सिंह, डॉ स्नेहलता वर्मा, डॉ अमरजीत सिंह, सीनियर व जूनियर रेसिडेंट, विद्यार्थीगण, कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here