नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। लीगल ऐड क्लीनिक, विधि अध्ययन संस्थान, चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में डा0 विवेक कुमार, समन्वयक, विधि अध्ययन संस्थान, श्रीमती नम्रता सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मेरठ, प्रो0 योगेन्द्र कुमार, आईएफटीएम विश्वविद्यालय, मुरादाबाद एवं प्रो0 ओमदत्त, डीएवी पी0जी0 काॅलेज, मुजफ्फरनगर ने संस्थान के प्रांगण में परिजात का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के समन्वयक डा0 विवेक कुमार जी ने विश्व पर्यावरण दिवस की सभी को शुभकामनाऐं दी। उन्होने अपने वक्तव्य में कहा कि संविधान में दिये गये निति निर्देशक तत्त्व और मौलिक कर्तव्य का उल्लेख करते हुये पर्यावरण की रक्षा करने के लिये सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में नम्रता सिंह ने पर्यावरण के दिवस के अवसर पर सभी विद्यार्थियों को पौधा रोपण के महत्व को बताते हुये विद्यार्थियों को एक-एक पौधा लगाने के लिये प्रेरित किया।
इसी क्रम में डा0 सुदेशना ने कहा कि पर्यावरण का मुख्य उद्देश्य लोगो को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और प्रकृति की रक्षा करना है। क्योंकि पर्यावरण हमें स्वच्छ वायु, जल, भोजन और जीवन के लिये सभी आवश्यक संसाधन प्रदान करता है इसलिये इसकी सुरक्षा करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। डा0 विकास कुमार ने बताया कि प्रदूषण को रोकने के लिये शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोपण की आवश्यकता है। तभी हम स्वच्छ वातारण बना सकते है। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक आषीश कौशिक, डा0 अपेक्षा चैधरी एवं संस्थान के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment