Breaking

Your Ads Here

Friday, June 5, 2026

"प्रकृति से प्रगति" के साथ मां कनकेश्वरी देवी महाविद्यालय में मना पर्यावरण दिवस

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर  मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के प्रायोजन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य मेजर डॉ. संजय सोहनी ने कार्यक्रम को संबोधित कर पर्यावरण संरक्षण पर ज़ोर दिया।


इस वर्ष की थीम "एक पेड़ माँ के नाम" रही और जलवायु परिवर्तन पर भी चर्चा हुई। इको क्लब की प्रभारी डॉ. बबीता अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों में उत्साह बढ़ाने के लिए स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने रचनात्मकता से पर्यावरण संदेश प्रदर्शित किए। 


क्षेत्र क्रमांक 2 के लोकप्रिय विधायक रमेश मंदोला ने महाविद्यालय परिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम की बधाई दी। कार्यक्रम में कई प्रजाति के पौधे लगाए गए और उनकी देखभाल हेतु निगरानी टीम गठित की गई। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. स्मिता चैतन्य ने महाविद्यालय परिसर में हरित आवरण बढ़ाने के महत्व तथा पौधारोपण के बाद उनकी देखभाल पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर डॉ. प्रगति जैन और प्रोफेसर साधना सचदेवा ने आयोजन की रूपरेखा और वृक्षारोपण संबंधी निर्देशों का उल्लेख किया।

इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र पिपरिया, डॉ. जी. आर. मोरे, डॉ. प्रियंका ढलवानी, डॉ. निशांत मिश्रा, श्रीमती प्रेमलता चौरसिया, श्रीमती ईश्वरी मुकाती सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 150 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here